SSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज
SSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और हिरासत में लेने की खबरें हैं। पुलिस-प्रशासन का छात्रों के प्रति यह रवैया बेहद शर्मनाक है। छात्रों को बार-बार इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है कि उन्हें सिर्फ सुचारू और पारदर्शी परीक्षा की मांग के लिए सड़क पर उतरना पड़ता है। अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठाना उनका अधिकार है, लेकिन प्रशासन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन्हें दबाने की कोशिश कर रहा है।