यमुना में गणपति विसर्जन नहीं कर सकते , किया तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा

इस बार दिल्ली ने यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए कड़े उपाय किए हैं। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा के दौरान सख्त निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी व्यक्ति यमुना नदी में मूर्तिविसर्जन नहीं करेगा। ऐसा करने पर आदेश के अनुसार 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पर्यावरणीय क्षति शुल्क से यह रकम वसूल होगी।