Delhi व्यापारियों को उपहार दिवाली से पहले ₹1600 करोड़ की GST रिफंड !

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने स्थानीय व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। रविवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 2019 से दीपावली से पहले लगभग ₹1600 करोड़ का जीएसटी रिफंड दिल्ली के व्यापारियों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। यह कदम व्यापारियों को लंबे इंतजार से बचाएगा और त्योहारी सीजन में उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीपावली से पहले पूरी राशि दे दी जाएगी, जिससे व्यापारी समुदाय इस उत्सव को और अधिक उत्साह से मना सकें।