Kantara Chapter 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 : ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई की

ऋषभ शेट्टी की माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने अपने दो दिन बॉक्स ऑफिस पर बिताए हैं। कांतारा: चैप्टर 1 दुनिया भर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर प्रदर्शित हुआ। कांतारा: चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। कांतारा: चैप्टर 1 का पहला चार दिनों का वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर शानदार जाने वाला है क्योंकि फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस सेंचुरी लगा दी है। कांतारा: चैप्टर 1 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की और किन फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ा?
कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्की के अनुसार, कांतारा: चैप्टर 1 ने भारत में 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की, इसमें हिंदी में 18.5 करोड़ रुपये, तेलुगु में 13 करोड़ रुपये, तमिल में 5.55 करोड़ रुपये और मलयालम में 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। हॉलीडे पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन दूसरे दिन 25 प्रतिशत कमाई की। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने दूसरे दिन 46 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए। कम कमाई के बावजूद कांतारा: चैप्टर 1 ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 111.7 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट
दूसरे दिन कन्नड़ थिएटर्स में मॉर्निंग शो में 60.3 प्रतिशत, दोपहर में 90.73 प्रतिशत, इवनिंग शो में 86.48 प्रतिशत और नाइट शो में 92 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट थे। कुल ऑक्यूपेंसी रेट 82.31 प्रतिशत रह गया। हिंदी पट्टी में ओवरऑल ऑक्यूपेंसी रेट दूसरे दिन 15.82% रहा। यह मॉर्निंग शो में 7.39 प्रतिशत, दोपहर के शो में 12.67 प्रतिशत, इवनिंग शो में 12.67 प्रतिशत और रात के शो में 27.90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट रहा।
कांतारा:चैप्टर 1 के बारे में
फिल्म को खुद ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया है। वह इस फिल्म का मुख्य हीरो हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और प्रमोद शेट्टी भी हैं। फिल्मी कहानी अध्यात्म, संस्कृति और लोककथाओं से घिरी हुई है। फिल्म को केजीएफ और सालार के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने बनाया है। फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है, जो 2022 में रिलीज हुई। कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।