Madhya Pradesh Priyanka Case : 6 घंटे में खुला राज

झूठे आंसू, खौफनाक साजिश, ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ, घर में पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, इंदौर कांड जैसी वारदात 

Madhya Pradesh Priyanka Case

पति की हत्या के बाद रो-रोकर लूट की झूठी कहानी सुनाने वाली पत्नी से लोग बहुत से सवाल पूछ रहे हैं. पुलिस जांच में पता चला कि प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवाने की योजना बनाई थी और एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. वारदात के बाद लूट का सीन रचा गया, लेकिन कहानी बहुत देर तक छिप नहीं सकी.

Madhya Pradesh Priyanka Case : 6 घंटे में खुला राज

मामला मध्यप्रदेश का है

मध्य प्रदेश के धार के गोंदीखेड़ा गांव में हुए रोहित हत्याकांड में कुछ ऐसा खुलासा हुआ कि लोग इसी की चर्चा कर रहे हैं. घटना के बाद प्रियंका रो-रोकर लोगों को बताती रही कि देर रात घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट के दौरान उसके पति रोहित की हत्या कर दी.

लोगों ने यकीन भी किया

प्रियंका पर शुरुआती दौर में लोगों ने यकीन भी किया. लेकिन, यह कहानी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी. पुलिस जांच में एक-एक परत खुलती गई और सामने आया कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी

1 लाख की सुपारी

जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. इसके लिए एक लाख रुपये की सुपारी तक दी गई.

देवकृष्ण की आखिरी रात

घटना वाली रात जो तस्वीर सामने आई, वह एक सामान्य क्राइम सीन जैसी थी. घर का सामान बिखरा हुआ था, पति देवकृष्ण खून से लथपथ हालत में पड़ा था और प्रियंका खुद को बंधा हुआ बताकर रो रही थी.

बयान और हालात में फर्क

पुलिस ने प्रियंका के बयान को घटनास्थल के साक्ष्यों से मिलाया. जो कहानी वह बता रही थी, वह पूरी तरह से वहां के हालात से मेल नहीं खा रही थी. लूट का जो सीन दिखाया गया था, वह बनावटी लग रहा था. कुछ सामान बिखरा जरूर था, लेकिन पूरा घटनाक्रम सही नहीं लग रहा था

परिवार ने पहले ही बताए थे संकेत

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मृतक के परिवार के बयान सामने आए. मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका का व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था. वह अक्सर चिड़चिड़ी रहती थी, ठीक से बात नहीं करती थी और घर में किसी से घुलती-मिलती नहीं थी.

रंग रुप के ताने

परिजनों के मुताबिक, प्रियंका अक्सर पति से कहती थी कि वह उसके लायक नहीं है. वह उसे ताने देती थी, यहां तक कि रंग-रूप को लेकर भी टिप्पणी करती थी और कहती थी कि उसे इससे बेहतर जीवन मिल सकता है. कई बार उसने तलाक की बात भी कही

प्रेम संबंध बना हत्या का कारण

जांच में सबसे अहम कड़ी तब सामने आई, जब प्रियंका और कमलेश के बीच संबंध की बात सामने आई. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था और यही संपर्क इस पूरे मामले का मुख्य कारण बना.

सोते हुए हमला

जांच में सामने आया कि पति को रास्ते से हटाने की योजना पहले से बनाई गई थी. योजना के अनुसार, रात में हमला किया जाना था, जब देवकृष्ण सो रहा हो, घटना की रात यही हुआ. सोते हुए देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद बनाया गया ‘लूट का सीन’

हत्या के बाद पूरे घटनाक्रम को लूट जैसा दिखाने की कोशिश की गई. घर का सामान बिखेरा गया, प्रियंका को बांधा गया और कुछ देर बाद उसे शोर मचाने के लिए कहा गया. यानी, घटना के बाद का पूरा सीन भी पहले से तय योजना का हिस्सा था.

36 घंटे में गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर तेजी से जांच की. लगातार पूछताछ में कहानी टूटने लगी और आखिरकार प्रियंका ने साजिश की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने 36 घंटे के भीतर प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल सह-आरोपी सुरेंद्र की तलाश जारी है.

Leave a Comment