WestBengal Elections BJP Manifesto

अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो

WestBengal Elections BJP Manifesto

45 दिन में सातवां वेतन, महिलाओं को ₹3000 
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने वादों का पिटारा खोल दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं से लेकर युवाओं तक प्रमुख वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई है। इसमें डायरेक्ट कैश बेनिफिट समेत कई बड़े वादे किए गए हैं।

बीजेपी का मेनिफेस्टो

क्या है ‘भरोसा पत्र’?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपना ‘भरोसा पत्र’ (मेनिफेस्टो) जारी किया है। इसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं को केंद्र में रखकर कई बड़े वादे किए गए हैं। पार्टी इसे राज्य के विकास का रोडमैप बता रही है।

महिलाओं के लिए बड़े वादे

भरोसा पत्र में महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। बीजेपी ने हर महिला को ₹3000 मासिक सहायता देने का वादा किया है। साथ ही रोजगार में 33% आरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही गई है।

किसानों के लिए क्या प्लान ?

किसानों को राहत देने के लिए बीजेपी ने कृषि क्षेत्र में सुधार और आर्थिक सहायता का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा देने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

युवाओं के लिए क्या

युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। बीजेपी ने बड़े पैमाने पर नौकरी सृजन और बेरोजगारों को ₹3000 मासिक सहायता देने का वादा किया है। साथ ही इंडस्ट्री और स्किल डेवलपमेंट पर भी फोकस रखा गया है।

बड़े राजनीतिक वादे

मेनिफेस्टो में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था सुधारने की बात कही गई है। पार्टी ने ‘डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट’ नीति के सरिए घुसपैठ पर सख्ती का भी वादा किया है।

विकास और विजन

बीजेपी ने ‘सोनार बांग्ला’ का विजन पेश करते हुए उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को बढ़ावा देने की बात कही है। पार्टी का दावा है कि यह मेनिफेस्टो राज्य को “निराशा से विकास” की ओर ले जाएगा।

क्या काम आएंगे ये वादे ?

यह भरोसा पत्र सीधे तौर पर महिलाओं, किसानों और युवाओं को टारगेट करता है। अब देखना होगा कि इन वादों का असर वोटरों पर कितना पड़ता है और क्या यह बंगाल की सियासत में बदलाव ला पाएगा?

WestBengal Elections BJP Manifesto

Leave a Comment